लाइव न्यूज़ :

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च से पहले बोले रोहित शेट्टी, एक्शन फिल्में मेरी पहचान हैं

By भाषा | Updated: March 1, 2020 18:56 IST

‘सूर्यवंशी’में प्रमुख किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 2 मार्च यानी सोमवार को रिलीज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सिंघम 3’ को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि अब वह सिंघम के तीसरे पार्ट पर काम करेंगे। अजय की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा आधारित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ‘सूर्यवंशी’में प्रमुख किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 2 मार्च यानी सोमवार को रिलीज किया जाएगा। एक्शन से भरपूर फिल्में निर्देशक रोहित शेट्टी की पहचान है और उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनका नाम इस तरह की फिल्मों का पर्याय है। दिग्गज स्टंटमैन-अभिनेता एम बी शेट्टी के बेटे रोहित कहते हैं कि उन्हें ऐक्शन के प्रति अपने झुकाव के बारे में हमेशा से पता था।

 रोहित ने पीटीआई भाषा से कहा, “मेरे पिता यह कर रहे थे। मेरी मां और मुझे पता था कि मैं भी यह करूंगा। मैंने 16 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था और अब मैं 45 साल का हूं। स्टंट और एक्शन अब मेरी पहचान बन चुके हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इस स्तर तक जाएगा। मुझे इस बात की खुशी और गर्व है। अब कोई स्टंट करता है तो लोग उसे कहते हैं कि यह ‘रोहित शेट्टी स्टाइल’ है।” 

‘सिंघम 3’ को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि अब वह सिंघम के तीसरे पार्ट पर काम करेंगे। जिसमें एक बार फिर अजय देवगन लीड रोल में होंगे। बता दें कि अजय की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 

वहीं रोहित शेट्टी इन दिनों टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाई दे रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' कार्यक्रम के मेजबान रोहित शेट्टी को लगता है कि इस शो की अपील सिर्फ एक्शन पसंद करने वालों के बीच नहीं है बल्कि इसमें हास्य और भावनाएं भी छिपी हुई हैं।

टॅग्स :रोहित शेट्टीअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!