लाइव न्यूज़ :

VIDEO: तोतली जुबान में इस बच्ची ने सोनू सूद को लेकर कही दिल जीतने वाली बात, सोशल मीडिया पर छाई लिटिल ऐंजल

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 12:17 IST

सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रही है। इस पर सोनू ने जवाब दिया है, लिटिल ऐंजल क्या मैं तुम्हें जोर से गले लगा सकता हूं?

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने इस पर दिल जीतने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो में बच्ची की मां उससे पूछती है कि सोनू अंकल क्या करते हैं? इस पर बच्ची कहती है, जिसको पैर में गरम लगता है, सोनू अंकल उसको शूज लाकर देता है। जिसको भूख लगती है, सोनू अंकल उसको खाना लाकर देता है। घर या गांव जाना है उनको सोनू अंकल गांव छोड़ देते हैं। सोनू अंकल इज गुड बॉय।' 

इस पर सोनू ने जवाब दिया है, लिटिल ऐंजल क्या मैं तुम्हें जोर से गले लगा सकता हूं? छोटी बच्ची के मुंह से तोतली जुबान में यह सभी बातें फैंस को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। इससे पहले एक छोटी सी बच्ची सोनू सूद से अपनी मम्मी को नानी के घर भेजने की रिक्वेस्ट किया था। 

वीडियो में बच्ची कहती है, "सोनू अंकल, सुना है आप सब लोगों को घर भेज रहे हो। पापा पूछ रहे हैं कि क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे। मुझे बता देना।" इस पर सोनू सूद ने रीट्वीट करते हुए लिखा, "अब ये कुछ बहुत ज्यादा चैलेंजिंग काम है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।" 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!