लाइव न्यूज़ :

हुमा कुरैशी के पीएम बनने वाले बयान पर सोनू सूद का जवाब, बोले- हमारे पास सक्षम प्रधानमंत्री

By अभिषेक पारीक | Updated: June 5, 2021 16:55 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कुछ वक्त पहले कहा था कि वह सोनू सूद को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जिस पर सोनू ने कहा कि यह थोड़ा ज्यादा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा कि हमारे पास एक सक्षम प्रधानमंत्री हैं।सोनू सूद को हुमा कुरैशी ने चुनाव लड़कर प्रधानमंत्री बनने की सलाह दी थी।  कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हैं।

लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के बाद अभिनेता सोनू सूद काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कुछ वक्त पहले कहा था कि वह सोनू सूद को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जिस पर सोनू ने कहा कि यह थोड़ा ज्यादा हो गया। सोनू ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि उन्हें ऐसा लगता है तो जरूर कुछ अच्छा किया होगा, लेकिन मैं उनसे सहमत नहीं हूं। हमारे पास एक सक्षम प्रधानमंत्री हैं और मैं ऐसी जिम्मेदारी उठाने के लिहाज से अभी काफी छोटा हूं। 

स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि मैं खुद के राजनीति से दूर रखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नहीं चाहते कि मैं राजनीति में कदम रखूं। मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहता हूं। मेरे लिए जरूरी है कि मैं अपना काम करूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अभिनेता के रूप में अपने काम का मजा ले रहा हूं। 

प्रधानमंत्री बनने की दी थी सलाह

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए हुमा कुरैशी ने सोनू सूद की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि सोनू सूद को चुनाव लड़कर देश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए। सोनू सूद को चुनाव लड़ने की सलाह कई लोग दे चुके हैं। हालांकि सोनू सूद लोगों की मदद करके ही खुश हैं। 

महारानी को लेकर चर्चा में हुमा

हुमा कुरैशी अपनी फिल्म महारानी को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म राजनीति पर आधारित है और इसमें हुमा ने एक मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है। 

लोगों की मदद में जुटे सोनू सूद

उधर, सोनू सूद कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हैं। सोनू सूद ने पिछले साल लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाया था। वहीं अब वे लोगों को दवाइयां और इलाज मुहैया करा रहे हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदहुमा क़ुरैशीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!