रिया संग व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद अब महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का रिएक्शन आया सामने, कही ये अहम बात

By अमित कुमार | Published: August 23, 2020 07:13 AM2020-08-23T07:13:06+5:302020-08-23T07:13:06+5:30

हाल ही में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट वायरल हो गई थी। रिया और महेश की जो चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई है वह 8 जून के बाद की है।

soni Razdan defend Mahesh Bhatt after his chats with Rhea Chakraborty get leaked | रिया संग व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद अब महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का रिएक्शन आया सामने, कही ये अहम बात

रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से कही थी यह बात। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsकुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ था।अब इस मामले पर महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का रिएक्शन सामने आया है। रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया और लिखा कि पीछे मत देखो।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में जहां सीबीआई जांच कर रही है तो वहीं कुछ न कुछ नई बातें भी फैंस के सामने निकलकर आ रही है। कुछ दिन पहले ही 
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ था। इस चैट में रिया महेश भट्ट का शुक्रिया अदा किया था। इन दोनों के बीच की बातचीत से लग रहा है कि दोनों के बीच एक खास तरह का बॉन्ड है। 

सोशल मीडिया पर इन दोनों के चैट वायरल होने के बाद फैंस ने इन्हें जमकर ट्रोल किया। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का रिएक्शन सामने आया है। सोनी ने कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ लिखा, हां, ये सही है। ये हैं मेरे मैसेज। हमें ऐसे रोज महेश रोज भेजते हैं। कब हमें सही खबरें मिलेंगी।

रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से कही थी यह बात

सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने चैट में लिखा है कि आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ। हमारी आखिरी बाचतीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी है। आएशा रिया ने खुद को बताया है ये नाम एक्ट्रेस का जलेबी फिल्म में था, जिस फिल्म को खुद महेश भट्ट ने बनाया था। 

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने दिया था यह जवाब

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया और लिखा कि पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वह एक खुश इंसान होंगे। इसके बाद रिया ने लिखा, कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। वह आपको हमेशा इतना खास होने के लिए प्यार और धन्यवाद देते हैं।

Web Title: soni Razdan defend Mahesh Bhatt after his chats with Rhea Chakraborty get leaked

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे