लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने फैंस संग शेयर किया बेटे का नाम, बताया क्या है उसका मतलब

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2022 18:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने फैंस के साथ अपने बेटे की पहली तस्वीर साझा की। यही नहीं, कपल ने फैंस को ये भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है और उसका मतलब क्या है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी के मौके पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की है।उन्होंने फैंस को बेटे का नाम भी बताया।कपल ने बेटे के नाम का मतलब भी फैंस को अपने पोस्ट के जरिए बताया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा पिछले महीने एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। उनके बेटे का जन्म 20 अगस्त को हुआ है। वहीं, बेटे की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी के मौके पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बेटे का नाम भी बताया। यही नहीं, कपल ने बेटे के नाम का मतलब भी फैंस को अपने पोस्ट के जरिए बताया है। 

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोनम और आनंद ने कैप्शन में लिखा, "उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जीवन में नए अर्थ फूंक दिए हैं...हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं...पवित्र, जीवनदायिनी और हमेशा के लिए हमारी आत्मा में, हम हमारे बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।"

बेटे के नाम के पीछे अपने विचार बताते हुए सोनम और आनंद ने आगे लिखा, "हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकता है, जितना वह बुराई को नष्ट कर सकता है। वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला सुंदर कहा जाता है। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" सोनम और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। 

मार्च 2022 में इस कपल ने घोषणा की कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फिलहाल, सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?