लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, लिखा ये भावुक पोस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: August 5, 2018 16:57 IST

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटों ऋतिक रोशन ने खींची है और इसमें सोनाली के साथ उनकी दोस्त सुजैन खान और गायत्री ओबरॉय हैं।

Open in App

न्यूयॉर्क, 5 अगस्त: कैंसर से पीड़ित चल रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा 'वह पॉजिटिव रह रही हैं और हर पल खुश रहने की कोशिश में रहती हैं। एक्ट्रेस न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह 'दर्द और निढाल' करने वाले क्षण से गुजरती हैं लेकिन अपने पसंदीदा लोगों के साथ रहने से वह हमेशा प्रेरित रहती हैं। 

बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटों ऋतिक रोशन ने खींची है और इसमें सोनाली के साथ उनकी दोस्त सुजैन खान और गायत्री ओबरॉय हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'यह मैं हूं। और इस पल मैं बेहद खुश हूं। अब जब मैं यह बात कहती हूं तो लोग मुझे अजीब तरह से देखते हैं। लेकिन यह सही है और मैं आपको बताती हूं कि ऐसा क्यों है? मैं अब हर पल पर ध्यान देती हूं, खुश रहने का हर अवसर देखती रहती हूं। जिंदगी का लुत्फ उठाने की हर कोशिश करती हूं।”  सुजैन और गायत्री अभिनेत्री से मिलने अमेरिका में हैं। उन्होंने वहां फ्रेंडशिप डे से पहले कुछ समय साथ में गुजारा। अभिनेत्री ने अपने दोस्तों को उनकी ऊर्जा का स्रोत बने रहने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपने बालों के बारे में भी लिखा है। इस तस्वीर में वह गंजी हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “ अब मुझे तैयार होने में कम समय लगता है क्योंकि अब मुझे अपने बालों पर ध्यान देना नहीं पड़ता। ‘बॉल्ड इज ब्यूटीफूल।”

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?