लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को हराकर लोकसभा पहुंचीं स्‍मृति ईरानी, एकता कपूर ने फोटो शेयर कर लिखी ये स्पेशल बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 24, 2019 11:37 IST

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 54731 वोटों से हरा दिया है, स्मृति ईरानी को 467598 वोट तो वहीं राहुल गांधी को 412867 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की पारंपरिक सीट अमेठी पर राहुल को हराया जाना स्मृति के लिए डबल जीत हैप्रोड्यूसर एकता कपूर ने स्मृति को एक फोटो शेयर करके बधाई दी है

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आ चुके हैं। एनडीए प्रचंड बहुमत से देश में वापस आई है। ऐसे नें उत्‍तर प्रदेश की अमेठी सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिला, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 54731 वोटों से हरा दिया है, स्मृति ईरानी को 467598 वोट तो वहीं राहुल गांधी को 412867 वोट मिले हैं।

कांग्रेस की पारंपरिक सीट अमेठी पर राहुल को  हराया जाना स्मृति के लिए डबल जीत जैसा है। ऐसे में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने स्मृति को एक फोटो शेयर करके बधाई दी है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के गाने के बोल शेयर करते हुए एकता ने लिखा कि रिश्‍तों के भी रूप बदलते हैं, नए नए सांचे में ढलते हैं। एक पीढ़ी आती है एक पीढ़ी जाती...बनती कहनी नई।

स्मृति के लिए इस खास ट्वीट के साथ एकता ने एक फोटो भी शेयर की है। स्‍मृति को एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर घर में पहचान म‍िली। इस सीर‍ियल के दौरान स्‍मृत‍ि को असली नाम के बजाय उनके क‍िरदार के नाम तुलसी वि‍रानी के नाम से जाननने लगे थे।

 एकता और स्मृति की दोस्ती अकसर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। एकता के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है। कभी टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री हैं। अपने इस लंबे सफर में स्मृति ईरानी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। अब पहली बार वह चुनाव जीत कर संसद पहुंचेंगी।

टॅग्स :स्मृति ईरानीएकता कपूरलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्कीटीवी स्क्रीन पर वापसी से होगा राजनीतिक पुनरुत्थान?, ईरानी का पुनर्जागरण, यह वापसी नहीं, पुन: प्रवेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस