लाइव न्यूज़ :

‘स्लमडॉग मिल्यनेयर’ की अदाकारा फ्रीडा पिंटो ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, जानिए क्या रखा नाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2021 13:47 IST

फिल्म ‘स्लमडॉग मिल्यनेयर’ की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने पति ट्रान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर नवजात के जन्म की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपिंटो ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रूमी-रे के आगमन की घोषणा की।पिछले साल शादी करने का अक्टूबर में खुलासा किया था।

लॉस एंजिलिसः फिल्म ‘स्लमडॉग मिल्यनेयर’ की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो  ने बेटे को जन्म दिया है। पिंटो ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रूमी-रे के आगमन की घोषणा की। अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने छायाकार कोरी ट्रान से पिछले साल शादी करने का अक्टूबर में खुलासा किया था।

पिंटो ने पति ट्रान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर नवजात के जन्म की जानकारी दी। फिल्म ‘स्लमडॉग मिल्यनेयर’ की अदाकारा पिंटो ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका बेटा, ट्रान के सीने पर सोता नजर आ रहा है।

उन्होंने लिखा, ‘‘पिता कोरी जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुम्हें अपना पति, दोस्त और एक साथी मानती हूं। तुम्हे एक पिता की भूमिका निभाते देखना, मुझे भावुक कर देता है। आपके ऐसा करने से नींद से वंचित मां को भी आराम मिलता है और आपको पता नहीं है कि मैं इसकी कितनी आभारी हूं। मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूं। रूमी रे, तुम भाग्यशाली हो बेटा।’’ पिंटो ने अपने साथ भी बेटे की एक तस्वीर साझा की। हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि उनके बेटे का जन्म कब हुआ।

टॅग्स :बॉलीवुड इंस्टा तड़काफ़्रीदा पिंटोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?