लाइव न्यूज़ :

सिंगर अंकित तिवारी के घर आई नन्ही परी, महेश भट्ट ने रखा बेटी का ये प्यारा नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2019 10:10 IST

अंकित ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है। अंकित तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है।

Open in App

'आशिकी 2' फिल्म में आवाज से फैंस दिलों तक पहुंचवाले अंकित तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। खुद  अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।

अंकित ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है। अंकित तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।

उन्होंने बेटी का नाम आर्या तिवारी रखा गया है। ये नाम मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिया है। इस बात की भी जानकारी खुद गायक ने ही  दी है। अंकित की पत्नी पल्लवी ने 28 दिसंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया है। 

महेश भट्ट अंकित की जिंदगी में खास जगह रखते हैं। अंकित तिवारी ने बताया, भट्ट साहब ने ही मुझे ब्रेक दिया था और मैं आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से हूं। मैं चाहता था कि मेरी बेटी को भी भट्ट साहब का आशीर्वाद मिले।

बता दें अंकित ने पिछले साल 23 फरवरी को पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ शादी की थी। पल्लवी को अंकित की दादी ने पसंद किया था। दरअसल अंकित की दादी राम कुमारी तिवारी को झांसी रेलवे स्टेशन पर बैठी एक खूबसूरत लड़की मिली थी। जिसके बाद अंकित ने पल्लवी से शादी की थी। अंकित तिवारी ने फिल्म 'आशिकी-2', 'एक विलन', 'अलोन' जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं। फिल्म 'आशिकी-2' के गाने सबसे ज्यादा हिट हुए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?