लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के घर में पहुंची सिंगरआस्था गिल, नागिन बनकर थिरके सभी घरवाले

By वैशाली कुमारी | Updated: October 13, 2021 22:04 IST

रविवार को वीकेंड का वार में आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी के साथ अपने गाने सांवरियां के प्रमोशन के लिए बिग बाॅस के घर में पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसीजन काफी एंटरटेनिंग है क्योंकि पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट ने जमकर बवाल शूरू कर दिया हैबिग बॉस के पहले वीकेंड पर एलिमिनेशन भी देखने को मिला

टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 15 का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। इस बार का सीजन काफी एंटरटेनिंग है क्योंकि पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट ने जमकर बवाल शूरू कर दिया है। घर में खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहें है, जिसके बाद घर के माहौल को ठीक करने के लिए इस वीकेंड पर सिंगर आस्था गिल को बिग बॉस के घर में बुलाया गया है। 

दरअसल रविवार को वीकेंड का वार में आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी के साथ अपने गाने सांवरियां के प्रमोशन के लिए बिग बाॅस के घर में पहुंची थीं। उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ मस्ती की और अपना गाना गाकर भी सुनाया। इसके बाद आस्था और अर्जुन घर के अंदर गए, जहां उन्होंने घरवालों के साथ डांडिया नाइट्स मनाई। इस दौरान उन्होंने कई गाने गाए और फिर अपने सुपर हिट गाने नागिन पर पूरे घर को डंस करवाया। बतादें कि इस गाने को  आस्था गिल और अकासा सिंह ने गाया है और अकासा घर में कंटेस्टेंट भी हैं। इसलिए आस्था ने इस गाने को उनके लिए गाया। इस गाने पर सभी घरवाले जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

बतादें कि बिग बॉस के पहले वीकेंड पर एलिमिनेशन भी देखने को मिला। शो के आखिर में जब सलमान खान ने नोमिनेशन का जिक्र किया तो सभी घरवाले सहम गए, क्योंकि कोई भी पहले हफ्ते में घर से बाहर होना नहीं चाहेगा। वहीं पहले हफ्ते में साहिल श्रॉफ को घर से बाहर होना पड़ा क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट मिलें थे। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड सिंगरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!