लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के ट्वीट पर मचा बवाल, यूजर बोला- दिल्ली पुलिस हिरासत में लें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 08:30 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, जिस पर बबाल हो गया। सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'आतंकवादियों को दिल्ली लाओ। गणतंत्र दिवस पर बम धमाका। सैकड़ों की मौत। मुसलमानों को दोषी ठहराया और निशाना बनाया। क्या यही पटकथा थी?'

Open in App
ठळक मुद्देसिम्री ग्रेवाल के इस ट्वीट के पर एक यूजर ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेत्री को हिरासत में लेने की मांग की। एक और यूजर ने सवाल किया कि क्या उनका परिवार भारत शरणार्थी के रूप में आया था?

बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने आतंकियों को लेकर एक ट्वीट किया है जिससे काफी बवाल मच गया है और वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं. सिमी के ट्वीट को दिल्ली में कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए तीन आतंकियों से जोड़कर देखा जा रहा है और लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं.

दरअसल सिमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा था, ''आतंकियों को दिल्ली लाओ, गणतंत्र दिवस पर बम धमाका होता है, सैकड़ों लोग मरते हैं. मुसलमानों पर दोष मढ़ा जाता है और उन्हें निशाना बनाया जाता है. क्या यही परिदृश्य था?'' सिमी के ट्वीट के बाद एक यूजर ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की. यूजर ने अपने ट्वीट में गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को भी टैग किया. अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या उनका परिवार भारत में शरणार्थी के रूप में आया था?

इस सवाल के जवाब में सिमी ने कहा कि उनके परिवार की तीन पीढि़यां देश को समर्पित रही हैं, तीनों पीढि़यां आर्मी अफसर रही हैं और उन्होंने बहादुरी से देश की सेवा की है.

बता दें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ज्यादा अलर्ट हो गई है और हाल में दिल्ली में तीन आतंकियों को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आईएस के आतंकी हैं. आरोप है कि ये दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधि करने वाले थे.

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?