लाइव न्यूज़ :

शेरशाहः विक्रम बत्रा के रूप में खुद को ऐसे ढाला सिद्धार्थ मल्होत्रा ने, ऐसे हुई रियल-टू-रील ट्रांसफॉर्मेशन

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 17:25 IST

फिल्म की एक और खास बात है कि सिद्धार्थ और बाकी ऐक्टर्स को ट्रेनिंग आर्मी के लोगों ने दी है। कैप्टन बत्रा के बहुत करीबी दोस्तों ने बताया कि वह कैसे बिहेव करते थे, कैसे बात करते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे सिद्धार्थ और बाकी ऐक्टर्स को ट्रेनिंग आर्मी के लोगों ने दी हैसिद्धार्थ का फिल्म के लिए किया गया ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान करने वाला हैफिल्म शुरू करने से पहले सिद्धार्थ सबसे पहले विक्रम बत्रा के घर पालमपुर गए थे

'शेरशाह' एक ऐसे अनसंग हीरो की कहानी है जो कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। फिल्म में विक्रम बत्रा के रूप में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे, जिन्होंने इस भूमिका के लिए  रियल-टू-रील ट्रांसफॉर्मेशन की है। फिल्म शुरू करने और उसके दौरान सिद्धार्थ ने हर उस बारीकी को समझा, जिससे वो पर्दे पर लोगों को वे विक्रम बत्रा एहसास करा सकें।

फिल्म शुरू करने से पहले सिद्धार्थ सबसे पहले विक्रम बत्रा के घर पालमपुर गए। वहां वे उनके परिवार से मिले। विक्रम बत्रा के परिवार से जब सिद्धार्थ मिले तो बत्रा के माता-पिता ने कहा, हमें तुम हमारे बेटे की याद दिलाते हो। कैप्टन का परिवार भी चाहता था कि सिद्धार्थ ही विक्रम बत्रा का किरदार निभाएं क्योंकि दोनों में बहुत ही समानताएं हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​शुरू से ही कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कैप्टन के जुड़वां भाई विशाल बत्रा से भी मुलाकात की। फिल्म का एक BTS (बिहाइंड द सीन) भी सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्हें कैप्टन के घर का पहला माला किसी म्यूजियम की तरह लगा, जिसमें कैप्टन बत्रा की तस्वीरें और बाकी चीजें रखी हुई थीं। सिद्धार्थ बताते हैं कि उन्हें फिल्म के लिए और अपने किरदार के लिए इससे काफी मदद मिली।

फिल्म की एक और खास बात है कि सिद्धार्थ और बाकी ऐक्टर्स को ट्रेनिंग आर्मी के लोगों ने दी है। कैप्टन बत्रा के बहुत करीबी दोस्तों ने बताया कि वह कैसे बिहेव करते थे, कैसे बात करते थे। सिद्धार्थ का फिल्म के लिए किया गया ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान करने वाला है।  युद्ध नायक की कहानी पर खरा उतरते हुए, अभिनेता ने अपनी मेहनत और लगन से दर्शकों को चौंकाने का काम किया है। फिल्म का प्रीमियर 240 देशों और क्षेत्रों में 12 अगस्त 2021 को एमजॉन प्राइम पर होगा।

 

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल