लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन पर रिया ने साधा था निशाना, वीडियो में देखें प्रियंका के साथ रिश्ते पर खुद क्या बोले थे एक्टर

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 12:22 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में घिरीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। जिस पर अब उनकी बहन श्वेता कृति सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया की इस हरकत को देख सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। रिया ने अपने बचाव में सुशांत के साथ अपनी पर्सनल चैट को शेयर किया था। सुशांत के परिवार वाले ही नहीं चैट वायरल होने पर सभी रिया को ही गलत बता रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर एक के बाद एक नए आरोप लगते जा रहे हैं। रिया इस केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही हैं। कई सबूत और गवाह भी अब तक उनके खिलाफ ही सामने आए हैं। वहीं रिया ने अपने बचाव में सुशांत के साथ अपनी पर्सनल चैट को शेयर किया था और बताया था कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से काफी नराज थे। 

रिया की इस हरकत को देख सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत बता रहे हैं कि वह परिवार में सबसे क्लोज अपनी बहन प्रियंका से हैं। वहीं प्रियंका जिस पर रिया इल्जाम लगा रही हैं कि सुशांत का उनसे रिश्ता अच्छा नहीं था। सुशांत के परिवार वाले ही नहीं चैट वायरल होने पर सभी रिया को ही गलत बता रहे हैं।

अपनी बहन के काफी क्लोज थे सुशांत

इस वीडियो में सुशांत बताते हैं कि वह अपने परिवार में सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन प्रियंका के हैं। सुशांत कहते हैं, वैसे तो मैं अपने परिवार के सभी सदस्य के बहुत करीब हूं, लेकिन मैं सबसे ज्यादा अपनी बहन प्रियंका के करीब हूं क्योंकि वह मुझे समझती हैं और हम दोनों में कई चीजें एक जैसी हैं। सुशांत के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

कमाल राशिद खान भी रिया को सुना रहे खरी-खोटी

रिया को लेकर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर रिया पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'रिया चक्रवर्ती तुम्हारा कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार की शक्ल भी नहीं देखना चाहता था। क्या यह सच है? एक पिता का अकेला बेटा और 4 बहनों का प्यारा भाई अपने परिवार से नहीं मिलना चाहता था। क्या तुम सही कह रही हो ड्रामा क्वीन? और कितना गिरोगी? अब तो शर्म करो।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!