लाइव न्यूज़ :

फर्स्ट लुक रिलीज के बाद श्रद्धा कपूर ने छोड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब ये एक्ट्रेस निभाएगी पर्दे पर रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2019 09:10 IST

2019 की बात करें तो ये पूरी तरह से बायोपिक के ही नाम रहने वाला है। जो फिल्म सबसे खास होने वाली है और जिसका फैंस को बीते साल से इंतजार है वह बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है।

Open in App

बॉलीवुड में बीते कई दिनों से एक के बाद एक बायोपिक फिल्में आ रही हैं। लेकिन 2019 की बात करें तो ये पूरी तरह से बायोपिक के ही नाम रहने वाला है। जो फिल्म सबसे खास होने वाली है और जिसका फैंस को बीते साल से इंतजार है वह बैडमिंटन खिलाड़ी  साइना नेहवाल की बायोपिक है। 

इस फिल्म की शूटिंग बीते साल 2018 में शुरू हो गई थी। साइना के रोल में श्रद्धा कपूर  फैंस के रुबरु होने को तैयार थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने ये फिल्म छोड़ दी है। इसके फर्स्ट में लुक में श्रद्धा कपूर, सायना नेहवाल की तरह दिख रही थीं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था।  इसके पहले लुक में श्रद्धा बैडमिंटन के साथ नजर आ रही थीं। कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस को साइना के की तरह से खेल सिखाने के लिए कई बेडमिंटन कोचों ने ट्रेनिंग भी दी थी, जिससे कि वह साइना नेहवाल की तरह मूव सीख सकें।

छोड़ी फिल्म

लेकिन अब एक्ट्रेस ने ये फिल्म छोड़ दी है। श्रद्धा कई दिनों से इस फिल्म की शूटिंग के लिए मेहनत भी कर रही थीं। लेकिन  श्रद्धा कपूर ने शेड्यूल की वजह से अपने किरदार से पीछे हट गई हैं। इस साल श्रद्धा कपूर बैक टू बैक फिल्में कर रही हैं। वह अभी फिल्म छिछोरे और उसके बाद स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 हाल फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म साहो की शूटिंग में भी बिजी हैं। अब ये रोल परिणीति चोपड़ा की झोली में गिरता दिख रहा है। यानि ओलंपिक विजेता का रोल अब परी करती नजर आएंगी। फैंस के लिए और शायद खुद श्रद्धा  के लिए भी ये निराश करने वाली बात होगी।

टॅग्स :श्रद्धा कपूरपरिणीति चोपड़ासाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?