लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में सास को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2020 18:18 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी सास को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी सास के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी ने सास के साथ जमकर किया डांससोशल मीडिया पर वायरल हो रही सास-बहू की वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी अदाकारी के साथ-साथ डांसिंग और फिटनेस के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। आए दिन एक्ट्रेस किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार अपने एक डांस वीडियो को लेकर वो सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी सास के साथ थिरकते हुए नजर आ रही हैं। 

शिल्पा ने अपनी सास के जन्मदिन को खास मनाने के लिए ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबसे बेहतरीन सास को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आप एक रॉकस्टार हैं। हम लकी हैं कि आपका हाथ हमारे सिर पर है। मैं खुद सबसे लकी बहू हो जिसे इतना अच्छा दोस्त और डांसिंग पार्टनर मिला है। आप ऐसे ही खुश होकर डांस करती रहें। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।'

खास बात ये है कि वीडियो में राज और शिल्पा के बेटे भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे शिल्पा शेट्टी को अक्सर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। यही नहीं, आए दिन वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के बीच जमकर परिवार के साथ समय बिताया और फैंस के साथ कई पोस्ट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?