लाइव न्यूज़ :

'शेरशाह' के लेखक का खुलासा- डिंपल चीमा और विक्रम बत्रा सिर्फ 40 दिन साथ गुजारे थे

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 09:11 IST

एक साक्षात्कार में, संदीप श्रीवास्तव ने शेरशाह में कियारा की भूमिका यानी विक्रम बत्रा की प्रेमिका की भूमिका कम करने वाली आलोचनाओं को लेकर कहा कि डिंपल और विक्रम ने वास्तव में एक-दूसरे के साथ बहुत कम समय बिताया था। इस पर विचार करते हुए वह उनके रिश्ते के 'सार' को पकड़ने में कामयाब रहे।

Open in App
ठळक मुद्देशेरशाह की पटकथा, संदीप श्रीवास्तव ने लिखी हैसंदीप श्रीवास्तव ने अपने होमवर्क के बारे में बातें की हैंसंदीप श्रीवास्तव के मुताबिक विक्रम बत्रा और डिंपल सिर्फ 40 दिन साथ गुजारे थे

मुंबईः कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को काफी तारीफें मिल रही हैं। परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में प्रेमिका डिंपल चीमा के साथ उनकी प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म समीक्षक भी फिल्म में युद्ध और प्रेम को संतुलित बताते हुए अपनी साकारात्म टिप्पणी की हैं। हालांकि कुछ समीक्षकों ने फिल्म में डिंपल चीमा के रोल को छोटा करने की बात भी कही है। इन्हीं सब बातों को लेकर फिल्म के पटकथा लेखक संदीप श्रीवास्तव ने अपने होमवर्क के बारे में बातें की हैं।

एक साक्षात्कार में, संदीप श्रीवास्तव ने शेरशाह में कियारा की भूमिका यानी विक्रम बत्रा की प्रेमिका की भूमिका कम करने वाली आलोचनाओं को लेकर कहा कि डिंपल और विक्रम ने वास्तव में एक-दूसरे के साथ बहुत कम समय बिताया था। इस पर विचार करते हुए वह उनके रिश्ते के 'सार' को पकड़ने में कामयाब रहे।

न्यूज 18 से बात करते हुए, संदीप ने कहा, "जब मैं अपना शोध कर रहा था, और मैंने डिंपल से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि कैप्टन बत्रा और वह एक-दूसरे को चार साल से जानते थे, लेकिन उन्होंने साथ में जो समय बिताया वह सिर्फ 40 दिनों का था। लेखक ने कहा, मुझे लगता है कि हमने उन 40 दिनों के सार को पकड़ लिया है, जो उस अद्भुत महिला के लिए बहुत मायने रखता है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं। कियारा ने जिस तरह से किरदार निभाया है, उसके माध्यम से उनकी भावनाओं का सार आ रहा है, और यही वास्तव में लोगों से जुड़ा हुआ है।

संदीप ने आगे कहा, "इसलिए मुझे नहीं लगता कि कुछ जोड़ने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन का एक बहुत ही अभिन्न अंग हैं, आप उनकी कहानी डिंपल के साथ उनके रिश्ते के बिना नहीं बता सकते हैं, और उनके बिना कुछ नहीं है। संदीप ने युद्ध और प्रेम के संतुलन को सही बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हमने जो किया है वह सही संतुलन पर है। ऐसे कई विचार भी हैं, जो इसके ठीक विपरीत हैं और वे कह रहे हैं कि यह उनके निजी जीवन (प्रेम कहानी) और एक सैनिक के रूप में उनके जीवन का एकदम सही मिश्रण है।

गौरतलब है कि कियारा ने इससे पहले डिंपल चीमा के साथ अपनी मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए कहा था कि जब वह फिल्म की तैयारी कर रही थीं, डिंपल चीमा से मुलाकात की थीं। कियारा ने कहा कि डिंपल ने उन्हें बताया कि जब वे चंडीगढ़ में मिले तो फिल्म के गीतों से वह कैसे प्रभावित हुईं। डिंपल चार साल से विक्रम की प्रेमिका थी। और 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उनकी मृत्यु से पहले दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे। विक्रम बत्रा के माता-पिता ने हाल ही में एक प्रमुख दैनिक को बताया कि उन्होंने डिंपल के माता-पिता के साथ मिलकर उसे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन उसने कहा कि वह 'विक्रम की यादों के साथ' जीना चाहती है।

टॅग्स :किआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिपसिद्धार्थ मल्होत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!