लाइव न्यूज़ :

शर्लिन चोपड़ा ने बताया बॉलीवुड में 'डिनर' शब्द का क्या है मतलब?, क्यों फिल्म मेकर्स करते हैं ये मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 08:14 IST

शर्लिन ने बताया कैसे, करियर के शुरू में जब मैं दुनिया की निगाह में कुछ भी नहीं थी, मैं फिल्म निर्माताओं से अप्रोच करती रहती थी कि वह मेरी क्षमता काम को देखें

Open in App
ठळक मुद्देशर्लिन चोपड़ा आज फैंस के बीच अपनी एक अगल पहचान बना चुकी हैं।

शर्लिन चोपड़ा आज फैंस के बीच अपनी एक अगल पहचान बना चुकी हैं। शर्लिन अब एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। वहीं, बॉलीवुड में आए दिन कास्टिंग काउच की बातें सामने आती रहती हैं।  अब इस मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी खुलकर बात की है। शर्लिन ने बताया है कि किस तरह से करियर के शुरुआत में उनको फिल्म मेकर ने रात में डिनर पर बुलाया था।

कोईमोई को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने बॉलीवुड के डिनर शब्द से पर्दा उठाया है। शर्लिन ने बताया कैसे, करियर के शुरू में जब मैं दुनिया की निगाह में कुछ भी नहीं थी, मैं फिल्म निर्माताओं से अप्रोच करती रहती थी कि वह मेरी क्षमता काम को देखें, जो मेरे अंदर हैं।

 मैं अपने पोर्टफोलिया के साथ उनके पास जाती थी और वह मुझसे कहा थे 'अच्छा ओके, ठीक है, हम मिलते हैं डिनर पर,' तो मैं पूछती कि मुझे डिनर पर कब आना चाहिए तो वह मुझे रात को 11 या 12 बजे आने के लिए कहते थे। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन सभी लोगों  को मतलब डिनर का मतलब कंप्रोमाइज होता है।

शर्लिन ने बताया कि जब मेरे साथ ये कई बार हो गया तो मुझे समझ आ गया था कि डिनर का असली मतलब क्या होता है। डिनर का मतलब है मेरे पास आओ बेबी।

एक्ट्रेस ने कहा है कि जब मुझे फिल्म मेकर्स के इरादे पता लगे तो मैं उनसे मना कर देती थी कि उनका इसमें कोई इंट्रस्ट नहीं है। इसके बाद मैंने फैसला लिया कि मैं किसी भी डिनर पर नहीं जाऊंगी।फिर जो भी मुझसे उस कोड वर्ड के साथ बात करते थे तो मैं कहती थी, 'मैं डिनर नहीं करती हूं, मेरा डायट चल रहा है। आप ब्रेकफास्ट पर बुला लो, लंच पर बुला लो. और उसके बाद उनका कभी कोई जवाब नहीं आता था।

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!