देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर 49 हस्तियों ने पीएम मोदी को खत लिखा है जिसमें खुद जावेद अख्तर भी शामिल हैं। हाल ही में जावेद और शेखर कपूर आमने-सामने आ गए हैं। जावेद अख्तर इतना भड़क गए कि उनको दिमागी डॉक्टर के पास जाने की सलाह दे डाली है। शेखर कपूर पर भड़कते हुए जावेद अख्तर ने फिल्म मेकर को मनोरोगी भी कह दिया है। अब इस मामले पर शेखर कपूर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट करके शेखर का सपोर्ट किया है और जावेद पर भड़ास निकाली है। @Jededakhtarjadu की ओर से @shekharkapur के ट्वीट पर बहुत व्यक्तिगत हमला किया गया। बौद्धिकता वास्तव में एक अस्वस्थता है।
आगे जावेद अख्तर ने लिखा, 'ये बुद्धिजीवी कौन हैं जिन्होंने आपको गले लगाया और आपको वो सांप के डसने जैसा लगा? श्याम बेनेगल, अदूर गोपाल कृष्णा, राम चंद्र गुहा? सच में? शेखर साहब आप ठीक नहीं लग रहे हैं। आपको मदद की जरूरत है। मान जाइए, एक अच्छे साइकेट्रिस्ट से मिलना कोई शर्म की बात नहीं है।'