लाइव न्यूज़ :

श्रीराम राघवन ने शाहरुख के साथ काम करने की खबरों को किया खारिज, कही ये बात

By भाषा | Updated: March 25, 2019 18:40 IST

Open in App

फिल्मकार श्रीराम राघवन ने शाहरुख खान के साथ काम करने की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सही पटकथा के साथ भविष्य में उनके साथ जरूर काम करेंगे। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि राघवन ने खान को एक पटकथा सुनाई है। ‘अंधाधुन’ के निर्देशक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने कोई पटकथा नहीं दी है।

मैं बस उनसे मिला था। उन्हें ‘अंधाधुन’ पसंद आई थी और उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था। हमने बातचीत की। मैंने उन्हें कहा कि अगर मेरे पास कुछ होगा (पटकथा) तो मैं उनके पास जरूर आऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास अब उनका नंबर है और मैं कभी-भी उनसे बात कर सकता हूं। मैं उन्हें जरूर अपनी फिल्म में देखना चाहूंगा लेकिन उसके लिए मेरे पास सही पटकथा होनी चाहिए।’’ निर्देशक अभी अरुण खेत्रपाल की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।

वह भारतीय सेना के दूसरे लेफ्टिनेंट थे जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। भाषा निहारिका उमा उमा

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?