लाइव न्यूज़ :

शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के गाने 'कुर्ता पजामा' का पहला लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा म्यूजिक वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2020 18:32 IST

शहनाज गिल और सिंगर टोनी कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो 'कुर्ता पजामा' का पहला लुक रिलीज हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देटोनी कक्कड़ ने धीमे-धीमे, कोका-कोला, गोवा बीच और कुछ कुछ होता है जैसे मशहूर गाने गाए हैंनेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ के गाने ज्यादातर सुपरहिट होते हैं

बिग बॉस 13 की एक्स-कंटेस्टेंट शहनाज गिल और सिंगर टोनी कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो 'कुर्ता पजामा' का पहला लुक आज जारी कर दिया गया है। इस लुक के जरिए टोनी ने बताया कि उनका ये गाना 17 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। मालूम हो, टोनी धीमे-धीमे, कोका-कोला, गोवा बीच और कुछ कुछ होता है जैसे गानों के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर हैं।

टोनी कक्कड़ ने शेयर किया पहला लुक

टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अपने गाने के पहले लुक को शेयर किया। साथ ही, उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '#KurtaPajama फीट शहनाज गिल 17 जुलाई को रिलीज होगा गाना।' वहीं, शहनाज ने भी सोशल मीडिया पर गाने के पहले लुक को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'टोनी कक्कड़ के साथ अपने म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं।'

17 जुलाई को रिलीज होगा गाना

बता दें, इससे पहले टोनी कक्कड़ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो गाने 'कुर्ता पजामा' का पहला लुक 10 जुलाई को रिलीज करेंगे। उन्होंने ये भी बताया था कि इस गाने में शहनाज गिल भी हैं। यही नहीं, सिंगर ने ट्वीट कर लिखा था, 'हम खुद इंतजार नहीं कर पा रहे हैं आपको कुर्ता पजामा दिखाने के लिए।' मालूम हो, शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनकी जोड़ी बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी पसंद की जाती है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?