लाइव न्यूज़ :

ब्लैक ड्रेस में शहनाज गिल ने दिए शानदार पोज, डब्बू रतनानी ने शेयर की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 12:58 IST

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए ब्लैक ड्रेस में फोटोशूट किया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्लैक ड्रेस में शहनाज गिल ने कराया फोटोशूट।फैंस को पसंद आ रही शहनाज की तस्वीरें।इस लुक में शहनाज गिल बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)  अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर वो सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) से फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शाहनाज को ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं, डब्बू रतनानी ने भी शहनाज गिल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सुंदरता चेहरे में नहीं, दिल में मौजूद रोशनी होती है।'

वैसे इस लुक में शहनाज गिल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ में बालों का हाई जूड़ा बनाया हुआ है, जिसकी वजह से उनका ओवरऑल लुक निखरकर आ रहा है। वहीं, फैंस भी शहनाज के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, फैंस को ये तस्वीरें इतनी पसंद आ रही हैं कि इन पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वैसे इसमें कोई दोराय नहीं कि शहनाज की तस्वीरों में अदाएं देखने वाली हैं। बता दें कि टीवी के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद से शहनाज गिल अपने धीरे-धीरे काम पर वापसी कर रही हैं। 

फिलहाल, एक्ट्रेस के वर्क फरों टी की बात करें तो उन्हें हाल ही में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौसला रख (Honsla Rakh) में देखा जा चुका है। इसके अलावा शहनाज को ‘तू यहीं है’ गाने में भी देखा जा चुका है। इस गाने के जरिये एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दिया था। खास बात ये है कि इसे खुद उन्होंने गाया था। शहनाज के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया जा चुका है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया