लाइव न्यूज़ :

Shamshera Teaser: दमदार डैकेत बने रणबीर कपूर, कहा- 'करम से डकैत, धरम से आजाद'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2018 12:50 IST

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्‍वॉय कहे जाने वाले एक्‍टर रणबीर कपूर फैंस के लिए एक बाद एक धमाकेदार रोल में नजर आने वाले हैं।

Open in App

मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्‍वॉय कहे जाने वाले एक्‍टर रणबीर कपूर फैंस के लिए एक बाद एक धमाकेदार रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म संजय दत्‍त की बायोप‍िक 'संजू' का टीजर जारी हुआ था ज‍िसमें रणबीर बेहद दमदार लग रहे थे। 

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor Wedding : आज शाम होगी सोनम-आनंद की संगीत सेरेमनी, यहां देखें फंक्‍शन की पूरी लिस्ट

संजू की वाहवाही के बीच उनकी एक और फिल्म का टीजर आज रिलीज किया गया । आगामी फ‍िल्‍म 'शमशेरा' का फर्स्‍ट लुक जारी हुआ, जो वाकई प्रभावशाली है। इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर एक डकैत की भूम‍िका न‍िभाएंगे। फ‍िल्‍म का न‍िर्माण यशराज बैनर के द्वारा क‍िया जाएगा ज‍िसका न‍िर्देशन करण मल्‍होत्रा करेंगे फ‍िल्‍म के फर्स्‍ट लुक के साथ जो टैग लाइन शेयर की है, उससे साफ है क‍ि यह फ‍िल्‍म इत‍िहास के पन्‍नों को पलटेगी। 

फ‍िल्‍म का पूरा नाम है 'शमशेरा- करम से डकैत, धर्म से आजाद'। रणबीर कपूर पहली बार इस तरह के रोल को करते नजर आएंगे। रणबीर के फैंस ने उन्‍हें पहले कभी इस तरह नहीं देखा होगा। संजू की र‍िलीज के बाद रणबीर कपूर इस फ‍िल्‍म की शूट‍िंग शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें: संजू पोस्टर 3: खुली पोल, क्यों संजय दत्त के जेल से निकलते वक्त की गई शूटिंग

 फैंस के लिए खास होगा कि रणबीर इस तरह के रोल में दिखेंगे।फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' के लगभग 9 सालों के बाद यशराज फिल्म्स और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ आए हैं। फिल्म अगले साल होली के आसपास र‍िलीज होगी। 

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल