Sonam Kapoor Wedding : आज शाम होगी सोनम-आनंद की संगीत सेरेमनी, यहां देखें फंक्‍शन की पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 7, 2018 12:12 PM2018-05-07T12:12:34+5:302018-05-07T12:12:34+5:30

आज शाम स‍िग्‍नेचर आईलैंड बांद्रा में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी होगी। सोनम के संगीत की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

sonam kapoor wedding sonam kapoor anand ahuja sangeet ceremony detail here | Sonam Kapoor Wedding : आज शाम होगी सोनम-आनंद की संगीत सेरेमनी, यहां देखें फंक्‍शन की पूरी लिस्ट

Sonam Kapoor Wedding : आज शाम होगी सोनम-आनंद की संगीत सेरेमनी, यहां देखें फंक्‍शन की पूरी लिस्ट

मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर 8 मई को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर रही हैं। इससे पहले रविवार को सोनम के हाथों में आनंद के नाम की मेंहदी भी रच गई है। इस फंक्शन में सोनम बेहद खूबसरत नजर आईं।

ऐसे में अब आज शाम स‍िग्‍नेचर आईलैंड बांद्रा में सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी होगी। सोनम के संगीत की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। संगीत सेरेमनी को लेकर पूरा कपूर खानदान एक्‍साइटेड है। इस मौके पर तैयार होने से लेकर थ‍िरकने तक को लेकर कपूर खानदान के हर शख्‍स ने खास तैयारी की है। खबर के अनुसार ये  फंक्शन शाम को चार बजे से शुरू होगा।

सोनम के संगीत के लिए इंड‍ियन फेस्‍ट‍िव में वाइट शेड का ड्रेस कोड रखा गया है। सोनम की संगीत सेरेमनी बेहद खास होगी सभी लोग स्‍पेशल थीम पर डांस करेंगे। खबर के अनुसार रणवीर और अर्जुन कपूर अनिल कपूर की फिल्म राम-लखन के गाने 'मेरा नाम है लखन' पर डांस करेंगे। पहले खबर थी कि जाह्नवी अपनी मां के गानों में डांस करती नजर आएंगी। जबकि अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक संगीत सेरेमनी में जाह्नवी डांस नहीं करेंगी। 

वहीं, करण जौहर सोनम की फिल्म प्रेम रत्न धन पायो के गाने पर परफॉर्म करेंगे। सोनम के कजिन अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने डांस प्रैक्टिंस की वीडियो बतौर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इन वीडियोज में सोनम के फैमिली मेबर्स और बच्चे सभी रिहर्सल करते दिख रहे हैं। 

सभी सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के गाने 'स्वैग से स्वागत' गाने पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं वरुण धवन, अर्जुन कपूर और रिया कपूर शादी के इन पलों को एंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में करण जौहर और वरुण धवन रिहर्सल के वीडियो बनाने में बिजी दिखे। ऐसे में आज सोनम के इस फंक्शन मे बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के पहुंचने ता आकलन किया जा रहा है।

Web Title: sonam kapoor wedding sonam kapoor anand ahuja sangeet ceremony detail here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे