लाइव न्यूज़ :

शमिता शेट्टी की कार को मारी टक्‍कर, तीन लोगों ने सड़क पर की बदसलूकी-ड्राइवर को भी पीटा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 08:34 IST

अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ मंगलवार को मुंबई के ठाणे स्थित विवयाना मॉल के पास बदसलूकी की घटना हुई।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार पहले से ही एक एक मुश्‍किल में फंसा हुआ है। पिता द्वारा 21 लाख रुपये का लोन न चुकाने पर श‍िल्‍पा शेट्टी और उनके परिवार पर केस दर्ज हुआ था। श‍िल्‍पा इस मामले को सुलझाने में लगी हैं और इधर अब एक नई परेशानी उनकी बहन शमिता शेट्टी के साथ हो गई। अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ मंगलवार को मुंबई के ठाणे स्थित विवयाना मॉल के पास बदसलूकी की घटना हुई।

 तीन लोगों ने उनके साथ न केवल गालीगलौच की, बल्कि उनके ड्राइवर की पिटाई भी कर दी. यह पूरा मामला शमिता की कार से एक बाइक सवार के टकराने के बाद हुआ। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता मंगलवार को दोपहर में विवयाना मॉल परिसर में गई थी। इस दौरान एक बाइक सवार उनकी कार से टकरा गया. इस हादसे के बाद बाइक सवार और उसके दो साथियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। 

उन्होंने शमिता को गाली दी और फिर ड्राइवर को बुरी तरह पीट कर भाग गए।  पुलिस ने ड्राइवर के बयान के आधार पर तीनों शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शमिता ने रबोडी पुलिस थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीनों बदमाशों की शिनाख्त कर ली है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 323, 504, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हाल ही में शमिता को टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में देखा गया था, 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद शमिता ने 'जहर', 'कैश' जैसी कुछेक अच्छी फिल्में की हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?