लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा कपूर को काम नहीं करने देंगे पापा शक्ति कपूर, कहा- असल तबाही तो अभी आनी बाकी है...

By अमित कुमार | Updated: June 12, 2020 15:31 IST

शक्ति कपूर के मुताबिक इतनी छूट मिलने के बाद भी अभी काम करना सेफ नहीं होगा। वह अपने दोस्तों से भी थोड़ा और इंतजार करने की गुजारिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने मिल रही छूटों पर अपनी बात रखी है।शक्ति कपूर ने कहा कि वह अभी न तो खुद और न ही परिवार में से किसी को घर से बाहर काम के लिए भेजेंगे। भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए हैं।

सरकार ने देश से लॉकडाउन को अब धीरे-धारे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनलॉक-1 के साथ कई रियायतें दी जा रही है। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा काम भी शुरू होने जा रहा है। एक्टर्स अपनी फिल्मों की शूटिंग पर दोबारा लौटने वाले हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने मिल रही छूटों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह अभी न तो खुद और न ही परिवार में से किसी को घर से बाहर काम के लिए भेजेंगे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो शक्ति कपूर का कहना है कि वह ऐसी स्थिति में किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा- 'मैं श्रद्धा को भी काम करने बाहर नहीं जाने दूंगा। ये खतरा अभी बरकरार है और मुझे ऐसा अहसास हो रहा है कि असल तबाही तो अभी आनी बाकी है। ऐसे में बच्चों का घर से बाहर जाना बिल्कुल सेफ नहीं होगा। 

भारत में कोरोना का हाल

भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए हैं, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। 

दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत

‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से बृहस्पतिवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। मंत्रालय ने बताया कि अब भी 1,41,842 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 1,47,194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।” 

टॅग्स :शक्ति कपूरश्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !