लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के #BardOfBlood से खिसियाई पाक आर्मी, कहा- आपको हिंदुत्व और तानाशाही के खिलाफ बोलना चाहिए!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 25, 2019 10:20 IST

शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' का ट्रेलर शेयर किया है जिसपर पाक सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर चिढ़ गए। गफूर ने कहा कि शाहरुख खान को बॉलीवुड सिंड्रोम से बाहर निकलकर हिंदुत्व और तानाशाही के खिलाफ बोलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे'बार्ड ऑफ ब्लड' भारत और पाकिस्तान की खूफिया एजेंसियों के बीच टकराव की एक कहानी है। इस वेब सीरीज को शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर 23 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' का ट्रेलर शेयर किया तो पाक सेना को मिर्ची लग गई। पाक आर्मी के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने शाहरुख खान को यह सलाह तक दे डाली उन्हें क्या बोलना चाहिए। गफूर ने शाहरुख खान को बॉलीवुड सिंड्रोम में डूबा बता दिया।

गफूर ने ट्विटर पर लिखा, 'शाहरुख खान बॉलीवुड सिंड्रोम से घिरे हैं। सच्चाई के लिए रॉ एजेंट कुलभूषण जाधव, विंग कमांडर अभिनंदन और 27 फरवरी की घटना देखना चाहिए। बल्कि इसके बजाए आप शांति और मानवता कायम करने के लिए भारत अधिकृत जम्मू कश्मीर में अत्याचार और आरएसएस के नाजीवाद और हिंदुत्व के खिलाफ बोल सकते हैं।'

गौरतलब है कि 'बार्ड ऑफ ब्लड' भारत और पाकिस्तान की खूफिया एजेंसियों के बीच टकराव की एक कहानी है। ट्रेलर के मुताबिक तीन भारतीय जासूस पाकिस्तान एक रेस्क्यू मिशन पर जाते हैं। वहां आतंकियों और पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी से टकराव का मंजर दिखता है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज का ट्रेलर बहुत पसंद किया जा रहा है।

इस वेब सीरीज को शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस सीरीज में मुख्य किरदार इमरान हाशमी और विनीत कुमार सिंह निभा रहे हैं। शनिवार को इस सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ये 27 सितंबर को रिलीज होगी। ऋभु दासगुप्ता ने इसका निर्देशन किया है। ये लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब बार्ड ऑफ ब्लड पर आधारित है।

टॅग्स :शाहरुख खाननेटफ्लिक्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस