लाइव न्यूज़ :

शाहरुख़ ने नहीं की लंदन में इरफ़ान खान की मदद, ये रहा सच

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 15:09 IST

इरफ़ान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ होगी।

Open in App

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान इन दिनों न्यूरो एंडोक्राइन नाम के कैंसर से जूझ रहे हैं और लंदन में रह कर अपनी इस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इरफ़ान की तबियत पहले से बेहतर बताई जा रही है। अभी कुछ दिन पहले इरफ़ान ने एक इमोशनल लेटर भी लिखा था जो काफी चर्चा में रहा था। उनकी फिल्म 'ब्लैकमेल' उनकी इस बीमारी के दौरान ही रिलीज़ हो गई। इरफ़ान को लेकर इस दौरान एक खबर यह भी थी कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने इरफ़ान खान की काफी मदद कर रहे हैं। खबर थी कि इरफ़ान और उनके परिवार की सहूलियत के लिए शाहरुख़ ने अपने लंदन वाले घर की चाबियाँ उनको दे रखी हैं। इस खबर के बाद से तो लोग शाहरुख़ खान के और भी ज़्यादा मुरीद हो गए। इरफ़ान के प्रवक्ता ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि इरफ़ान ने किसी के भी घर की चाबियाँ नहीं ली हैं। इरफ़ान के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि शाहरुख और इरफ़ान को लेकर जो भी बातें फैल रही हैं, उनमे कोई भी सच्चाई नहीं है। बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी ख़बरें आईं थी कि इरफ़ान की पत्नी ने लंदन जाने से पहले शाहरुख़ खान से मुलाकात कर मदद मांगी थी, जिसके बाद शहरुख ने अपने लंदन वाले घर की चाबियाँ उन्हें दे दी थी। लेकिन अब यह सब ख़बरें झूठी साबित हो गई हैं। हाल ही में इरफ़ान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ होगी। फिल्म के जरिए दुलकर सलमान और मिथिला पारकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।    

टॅग्स :इरफ़ान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?