लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर दी दोबारा पिता बनने की खुशखबरी, वायरल हुई फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2018 09:12 IST

अभिनेता शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत बेहतरीन कपल में से एक मानें जाते हैं। दोनों के बीच का प्यार और तालमेल फैंस को जमकर पसंद आता है।

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल: अभिनेता शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत बेहतरीन कपल में से एक मानें जाते हैं। दोनों के बीच का प्यार और तालमेल फैंस को जमकर पसंद आता है। शाहिद एक बार फिर पिता बनने वाले हैं और इस खुशखबरी को उन्‍होंने बड़े ही क्‍यूट अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शाहिद ने अपनी बेटी मीशा का एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह फर्श पर लेटी हुई है और उसके पास गुब्‍बारों की फोटो के साथ लिखा हुआ है 'बड़ी बहन। इसके बाद से दोनों को बधाइयों का तांता लग गया है। दोनों ने ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।शाहिद का यह पोस्‍ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

पहले ही आ गई थी खबरें

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सोशल मीडिया पर मीरा की फोटोज देखकर अंदाजा लगाया गया था मीरा एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। शाहिद और मीरा के मीशा नाम की एक प्यारी सी बच्ची पहले से है। मीरा की कुछ फोटोज सामने आई थी जिनको देखकर ये कयास लगाया जा रहा था। वहीं, कुछ समय पहले मीरा ने खुद ही कहा था कि वे दोनों जल्द ही एक और बच्चा प्लान करने वाले हैं। वह इस एक बार फिर से एक बच्चे को अपने जीवन में लाना चाहते हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर ये चर्चा जोर पर है कि मीरा राजपूत मीडिया से अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। ऐसे में शाहिद के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शाहिद या मीरा की तरफ से इस खबर की पुष्टि हो। 

जीक्यू मैगजीन को दिए हुए एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा था कि मीरा जो अभी 22 साल की हैं, वह एक और बच्चा चाहती हैं, वह अलग विचारधारा वाली हैं। उनका मानना है कि बच्चे जब एक तय उम्र के हो जाएं तब आप भी आजाद होकर वह वो काम करें जो आपको पसंद है।

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?