लाइव न्यूज़ :

मां के शव के पास खेलते बच्चे का वीडियो हुआ था वायरल, अब शाहरुख खान इस तरह करेंगे मदद

By भाषा | Updated: June 1, 2020 21:32 IST

शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि अपने माता-पिता को खोना कितना दुखदायी होता है, यह समझते हुए वह हमेशा उस बच्चे की मदद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते सामने आया यह वीडियो कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के संकट के सबसे हृदय विदारक दृश्यों में शामिल था। शाहरुख (54) ने बच्चे के परिवार तक पहुंचने में सहायता करने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया।

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के गैर सरकारी संगठन मीर फाउंडेशन ने उस बच्चे की मदद की जो एक वीडियो में बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मृत मां को उठाने का प्रयास करता नजर आया। बच्चा और उसकी मृत मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। पिछले हफ्ते सामने आया यह वीडियो कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के संकट के सबसे हृदय विदारक दृश्यों में शामिल था।

शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि अपने माता-पिता को खोना कितना दुखदायी होता है, यह समझते हुए वह हमेशा उस बच्चे की मदद करेंगे। बिहार के बच्चे का वीडियो पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और शाहरुख खान के फाउंडेशन ने बच्चे का पता लगाकर उसकी मदद की।

एनजीओ ने ट्विटर पर बच्चे और उसके भाई की दादा-दादी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मीर फाउंडेशन उन सभी का आभारी है जिन्होंने हमें इस बच्चे तक पहुंचाया, अपनी मां को जगाने के हृदय विदारक दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया। अब हम उसकी सहायता कर रहे हैं और वह अपने दादा-दादी की देखरेख में है।’’

शाहरुख (54) ने बच्चे के परिवार तक पहुंचने में सहायता करने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि माता-पिता को खोना कितना दुखदायी होता है और उनका प्यार और सहयोग हमेशा ‘‘छोटे बच्चे’’ के साथ होगा।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!