लाइव न्यूज़ :

शाहरुख़ खान के लिए आज का दिन है खास, 26 साल पहले इस फिल्म से किया था डेब्यू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 12:46 IST

शाहरुख़ ने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका भी निभाई है जिसमें 'बाज़ीगर', 'डर' और  'अंजाम' शामिल है।

Open in App

आज से 26 साल पहले 25 जून 1992 को बॉलीवुड को शाहरुख़ खान के रूप में एक दीवाना मिला था। जिसने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए और बॉलीवुड का किंग खान बन गया। शाहरुख खान की पहली फिल्म थी 'दीवाना' जिसमे उनके साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर भी फिल्म में थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार  प्रदर्शन रहा था। दीवाना के लिए फिल्मफेयर की तरफ से उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय पुरस्कार भी मिला था । फिल्म 'दीवाना' से ही लोग शाहरुख खान के दीवाने हो गए। शाहरुख़ ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाई। हालांकि, शाहरुख फिल्मों में आने से पहले टीवी पर काम करते थे। 

शाहरुख़ ने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका भी निभाई है जिसमे 'बाज़ीगर', 'डर' और  'अंजाम' शामिल है। उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में कई तरह के रोल किए हैं जिसमे रोमांस, कॉमेडी, ऐतिहासिक ड्रामा आदि शामिल हैं।

शाहरुख़ बहुत ही प्रैक्टिकल हैं वह अपने किरदारों के साथ प्रयोग करते रहते हैं। उन्होंने फिल्म 'डर' में एक सनकी आशिक का किरदार निभाया। इस फिल्म में शाहरुख़ का एक डायलॉग क..क..क..किरण इस कदर हिट हुआ कि आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। शाहरुख़ ने पर्दे पर कॉमेडी की तो साथ ही साथ फिल्म 'देवदास' में एक गंभीर किरदार भी निभाया है।

शाहरुख़ खान की कुछ फ़िल्में जैसे 'दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'कभी ख़ुशी कभी गम', 'चक दे इंडिया', 'कल हो न हो', आदि अब तक की सबसे हिट फिल्मों में रहीं हैं।

शाहरुख़ खान अभी भी लगातार अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आते ही रहते हैं। आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में शाहरुख़ ने एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ हो रही है। यह था शाहरुख़ खान का बॉलीवुड में एक दीवाने से किंग खान बनने तक का सफ़र जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। लेकिन उसके बाद भी किंग खान का अपनी लोकप्रियता और लोगों का मनोरंजन करने का काम जारी है।

टॅग्स :शाहरुख खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल