लाइव न्यूज़ :

पेमेंट फ्रॉड की शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑनलाइन ऑर्डर की थी शराब लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 17:07 IST

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने 'लिविंग लिक्विड्ज' पर ऑर्डर दिया था और उसका पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया। अपने ऑर्डर के लिए किए गए पेमेंट से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन ठगी की शिकार हुईं शबाना आजमीशबाना आजमी ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने 'लिविंग लिक्विड्ज' पर ऑर्डर दिया था और उसका पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आज़मी ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई हैं। शबाना आजमी ने शराब की आपूर्ति करने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। 

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने 'लिविंग लिक्विड्ज' पर ऑर्डर दिया था और उसका पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया। अपने ऑर्डर के लिए किए गए पेमेंट से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है। उन्होंने लिखा- मैंने खाता संख्या 919171984427 IFSC- PYTM0123456 नाम का भुगतान किया।

शबाना ने आगे लिखा कि लिविंग लिक्विड्ज को मैंने भुगतान कर दिया लेकिन ऑर्डर का सामान नहीं मिला। और तो और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया। हालांकि शबाना ने ये नहीं बताया है कि ऑर्डर कितने का था। और कितना पेमेंट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी नहीं दी कि इस बारे में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं। शबाना से पहले भी अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर समेत बॉलीवुड के कई कलाकार ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। वरिष्ठ कलाकार शबाना की आगामी फिल्म स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता अभिनीत ‘शीर कोरमा’ है। 

टॅग्स :शबाना आज़मीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!