लाइव न्यूज़ :

Seema Deo Passes Away: 'आनंद' और 'कोरा कागज' में शानदार अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का निधन, 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया था, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 16:59 IST

Seema Deo Passes Away: पिछले करीब तीन साल से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी। मशहूर अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच बांद्रा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।अल्जाइमर और डिमेंशिया के कारण व्यक्ति चलना भूल जाता है। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Seema Deo Passes Away: 'आनंद' और 'कोरा कागज' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थी। फिल्म निर्माता व उनके पुत्र अभिनय देव ने यह जानकारी दी।

सीमा देव का निधन उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ। वह पिछले करीब तीन साल से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी। मशहूर अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया था। अभिनय देव ने पीटीआई-भाषा को बताया, "उम्र संबंधी समस्या के कारण आज सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच बांद्रा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।

वह पिछले तीन साल से भी अधिक समय से डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी।" उन्होंने कहा, "(उनकी मौत का कोई विशेष कारण नहीं है)। अल्जाइमर और डिमेंशिया के कारण व्यक्ति चलना भूल जाता है। मांसपेशियों में हरकत धीरे धीरे बंद हो जाती है और एक-एक करके अंग काम करना बंद कर देते हैं।" अभिनेत्री का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

उनके पति और मराठी एवं हिंदी सिनेमा जगत के वरिष्ठ अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में 2022 में निधन हो गया था। अभिनेत्री सीमा देव के परिवार में उनके दो बेटे-अभिनेता अजिन्क्य देव और अभिनय देव शामिल हैं। अजिन्क्य देव ‘संसार’, ‘इंद्रजीत’ और ‘ आन- मैन ऐट वर्क’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं । अभिनय देव जाने माने निदेशक हैं जिन्होंने ‘देहली बेली’ और ‘फोर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल