दुनियाभर में इन दो भारतीय फिल्मों को 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया, देखें सूची

By अनिल शर्मा | Published: December 8, 2022 09:49 AM2022-12-08T09:49:43+5:302022-12-08T09:56:09+5:30

 गानों की बात करें तो गूगल पर 2022 में टॉप 10 सर्च गानों में भारतीय सॉन्ग पसोरी दूसरे नंबर रही। इस गाने को अली सेठ और शाई गिल ने गाया है। 

searched on Google worldwide in 2022 Indian films kgf2 brahmashtra are in top-10 films | दुनियाभर में इन दो भारतीय फिल्मों को 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया, देखें सूची

दुनियाभर में इन दो भारतीय फिल्मों को 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया, देखें सूची

Highlightsदुनियाभर में गूगल पर 2022 में सर्च की गईं फिल्मों, गानों समेत अन्य कैटेगरी की सूची सामने आई है।छठे पर रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और आठवें पर यश की केजीएफ चैप्टर 2 है।गूगल पर 2022 में टॉप 10 सर्च गानों में भारतीय सॉन्ग पसोरी दूसरे नंबर रही।

नई दिल्लीः दुनियाभर में गूगल पर 2022 में सर्च की गईं फिल्मों, गानों समेत अन्य कैटेगरी की सूची सामने आई है। सूची के मुताबिक 2022 में दुनियाभर में गूगल पर टॉप-10 सर्च की गई फिल्मों में 2 भारतीय फिल्में भी शामिल हैं। टॉप-5 में 'थॉर: लव ऐंड थंडर', 'ब्लैक ऐडम, 'टॉप गन: मैवरिक', 'द बैटमैन' और 'एनकांतो' शामिल हैं।

 छठे और आठवें स्थान पर भारतीय फिल्में हैं। छठे पर रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और आठवें पर यश की केजीएफ चैप्टर 2 है। वहीं सातवें पर 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' नौवेंं पर 'अनचार्टेड' और 'मोर्बियस' 10वें स्थान पर है।

वहीं भारत की बात करें दो गूगल पर ब्रह्मास्त्र और केजीएफ 2 के अलावा भी कई भारतीय फिल्मों को सर्च किया गया। जिनमें विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म  'द कश्मीर फाइल्स', एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और अभिषेक द्वारा निर्देशित 'कांतारा' शामिल हैं। इस मामले में छठवें पर 'पुष्पा: द राइज' और 7वें पर 'विक्रम' रही जिसके बाद 'लाल सिंह चड्ढा', 'दृश्यम 2' और 'थॉर: लव ऐंड थंडर' का स्थान रहा।

 गानों की बात करें तो गूगल पर 2022 में टॉप 10 सर्च गानों में भारतीय सॉन्ग पसोरी दूसरे नंबर रही। इस गाने को अली सेठ और शाई गिल ने गाया है। 

गूगल पर सर्च फिल्मों के अलावा आईएमडीबी ने भी टॉप 10 सूची जारी की है जिसमें शीर्ष पर धनुष और 10वें पर यश हैं। सूची में दूसरे स्थान पर आलिया भट्ट, तीसरे पर ऐश्वर्या राय, चौथे पर राम चरण, पांचवें पर समांथा रुथ प्रभु, छठे पर ऋतिक रोशन, सातवें पर कियारा आडवाणी, 8वें पर जूनियर एन.टी.आर. और 9वें पर अल्लू अर्जुन हैं।

Web Title: searched on Google worldwide in 2022 Indian films kgf2 brahmashtra are in top-10 films

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे