लाइव न्यूज़ :

Scam 1992 Trailer: हर्षद मेहता और 5000Cr का घोटाला, वो स्कैम ज‍िसने उड़ा दीं थीं नीदें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2020 13:42 IST

80-90 के दशक में शेयर मार्केट को हिला के रख देने वाली कहानी को अब आप स्क्रीन पर देख सकते हैं। स्कैम 1992 का ट्रेलर आ चुका है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी का ऑफिशल ट्रेलर आ चुका है और यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है हंसल मेहता की यह वेब सीरीज 9 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी का ऑफिशल ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। ट्रेलर आते ही छा गया है। ये बेवसीरीज हंसल मेहता की है।जो 9 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज के चर्चा में होने का कारण यह है कि ये असली स्कैम पर बेस्ड है। इतना ही नहीं ऐसा स्कैम जिसने 80-90 के दशक में पूरा शेयर मार्केट हिल गया था। ऐसा घोटाला जिसमें 5000 करोड़ रुपये की हेराफेरी थी।

इस वेब स्टोरी में हर्षद शांति लाल मेहता की कहानी को दिखाया गया है। जो जीरो से हीरो बनाता है।इसके बाद फिर बन गया भारत का सबसे बड़ा घोटालेबाज। कहानी में 80-90 के बैकड्रॉप पर बनी है। इसमें हर्षद मेहता एक ऐसे इंसान  है जो इतिहास बनाना चाहता था। उसको लगता है कि शेयर मार्केट इतना गहरा कुआं है जो पूरे देश के पैसे की प्यास बुझा सकता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब 40 रुपये लेकर मुंबई आया हर्षद कैसे BSE के बच्चन बन जाता है। इन सबके पीछे था उसका मास्टरमाइंड और 5000 करोड़ रुपये का स्कैम। वह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के काम करने के तरीके की कमियां पहचानता है और BSE का Big Bull बन जाता है।

यह वेब सीरीज देबाशीष बासु और सुचेता दलाल की किताब 'द स्कैम' पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मशहूर स्टॉक ब्रोकर का घोटाला सामने आने के बाद निवेशकों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई थी।

वेब सीरीज के डायलॉग्स की भी काफी तारीफ हो रही है। जैसे- मैं हिस्ट्री बनाना चाहता हूं और हिस्ट्री ऐसे ही नहीं बनती। मेरा सबसे बड़ा क्राइम कि मैं हर्षद मेहता हूं। मैं सिगरेट नहीं पीता पर जेब में लाइटर रखता हूं, धमाका करने के लिए। वेब सीरीज में हर्षद मेहता का रोल प्रतीक गांधी ने निभाया है।

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस