लाइव न्यूज़ :

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर SC के वकील ने सीएम योगी के 6 भाई बहन होने पर मारा ताना तो बोले हंसल मेहता- इंसान गलतियों का पुतला होता है

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2021 17:25 IST

कलप्पा के इस ट्वीट को रीट्वीट बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने रीट्वीट किया है। हंसल ने कलप्पा की बात को शेयर करते हुए लिखा- इंसान गलतियों का पुतला होता है। इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी के जनसंख्या नियंत्रण नीति मसौदे को लेकर एससी के वकील कलप्पा ने ताना मारा हैकहा- ये जनसंख्या नियंत्रण के मुख्य समर्थक हैं जो 6 भाई बहन हैंफिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया दी है

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए 'दो बच्चों की नीति' लागू किए जाने को लेकर बहस शुरू हो गई है। असम की बीजेपी सरकार ऐसी नीति को लागू कर चुकी है तो वहीं कर्नाटक के बीजेपी महासचिव सीटी रवि ने भी राज्य में नई जनसंख्या नीति लाने की वकालत की है। 

राजनेताओं के इन बयानों पर सुप्रीम कोर्ट के वकील व कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश कलप्पा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आदित्यनाथ 6 सगे भाई-बहन हैं। हिमंता बिस्वा शर्मा भी 6 भाई-बहन हैं। और सीटी रवि 4 भाईबहन हैं। उन्होंने आगे लिखा ये सभी तीनों ही जनसंख्या नियंत्रम नीति के मुख्य समर्थकों में से हैं।

कलप्पा के इस ट्वीट को रीट्वीट बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने रीट्वीट किया है। हंसल ने कलप्पा की बात को शेयर करते हुए लिखा- इंसान गलतियों का पुतला होता है। इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 11 जुलाई को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने जनसंख्या को समाज में व्याप्त समस्याओं का मूल बताया था। उन्होंने लिखा था- बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है। आइये, इस 'विश्व जनसंख्या दिवस' पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।

इसके साथ कहा गया कि जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे उन्हें सरकारी नौकरी में आवेदन करने और प्रमोशन पाने पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली किसी भी सब्सिडी का लाभ नहीं मिले।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल