सारा अली खान ने अपने अब तक के करियर से फैंस को अपना दीवाना कर लिया है। सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर आए दिन अपने विचार रखती रहती हैं, साथ ही फैंस से बातचीत भी करती नजर आती हैं। लॉकडाउन के दौरान सारा सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े अपडेट दे रही हैं।अब हाल ही में अर्थ डे यानी 22 अप्रैल 2020 के मौके पर सारा अली खान ने अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।
सारा की ये सारी ही फोटो एक से एक खूबसूरत हैं और फैंस को दीवाना कर रही हैं। सारा की ये वे फोटो हैं जब एक्ट्रेस ने क्लालिटी टाइम स्पेंड किया था। सारा की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आई हैं। फैंस उनकी इस फोटो पर फिदा हो गए हैं।
फोटो शेयर कर सारा ने लिखा है कि हैप्पी अर्थ डे। प्रकृति मां के बारे में क्या कहूं। दिसंबर में बर्फ के टुकड़े, मई में जंगल। वो बीच जहां मेरे बाल उड़ रहे हैं। पहाड़ों पर मुझे ले जाती गाड़ी, रेगिस्तान में ऊंट की सवारी। लेकिन अब घर में रहना जरूरी है और प्रकृति के प्रति सभी आभार व्यक्त करें।
हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' (Earth Day) के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने अमेरिका के बिगड़ते पर्यावरण पृथ्वी दिवस की शुरुआत पर्यावरण की शिक्षा के रूप में की थी। ऐसे में 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था। इसके बाद से अब तक लगभग 190 से ज्यादा देश 22 अप्रैल को ही पृथ्वी दिवस मनाते हैं। मालूम हो, इस दिवस को मनाने के लिए एक विशेष थीम चुनी जाती है।