लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान ने बताई मां अमृता सिंह के साथ काम ना करने की वजह, इन वजहों से नहीं करना चाहती हैं एक साथ काम

By वैशाली कुमारी | Updated: December 6, 2021 20:16 IST

तीन सालों में सारा की चार फिल्में रिलीज हुई है और चौथी फिल्म रिलीज होने जा रही है उसका नाम अतरंगी रे है। आजकल सारा अली खान इसी फिल्म की प्रमोशन में जी-जान से जुटी हुई है। इस दौरान सारा कई सारे इंटरव्यू भी दे रहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसारा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी मां और उनके साथ काम करना चाहती हैं अमृता फिर से फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं उन्हें  दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं

सारा अली खान बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस बन चुकी है। हाल ही में उन्होंने अपने फिल्म इंडस्ट्री में 3 साल पूरे कर लिए हैं।  इन तीन सालों में सारा की चार फिल्में रिलीज हुई है और चौथी फिल्म रिलीज होने जा रही है उसका नाम अतरंगी रे है। आजकल सारा अली खान इसी फिल्म की प्रमोशन में जी-जान से जुटी हुई है। इस दौरान सारा कई सारे इंटरव्यू भी दे रहीं हैं। 

हाल ही में दिए हुए एक इंटरव्यू में सारा अली खान से अपनी मां अमृता सिंह के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।सारा ने बताया कि शायद उनकी मां अमृता सिंह उनके साथ काम नहीं करना चाहती और उसके बीच में उन्होंने जो वजह बताई वह भी हैरत में डालने वाली है। 

सारा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी मां और उनके साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि वह मेरी मां है अगर शॉट के दौरान मेरे बाल मेरे चेहरे पर आ जाते हैं और वह सेट पर हैं तो वह तुरंत कट कहेंगी और मेरे बालों को सही करेंगी क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं और वह मुझे बेस्ट देखना चाहती हैं। मैं भी नहीं चाहती कि मैं उन्हें कभी भी ऐसी सिचुएशन में डालूँ। 

आपको बता दें भले ही सारा अली खान और अमृता सिंह फिल्म में अब तक साथ ना दिखाई दी हो लेकिन एक विज्ञापन में वे दोनों एक साथ काम कर चुके हैं। अगर अमृता सिंह की बात की जाए तो वो  80सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। जिन्होंने हिंदी सिनेमा में बेताब, मर्द, आइना, चमेली की शादी जैसी कई सारी हिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक में अमृता ने काफी काम किया लेकिन शादी के बाद वह परिवार में व्यस्त हो गई और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब एक लंबे समय के बाद अमृता फिर से फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं उन्हें  दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।

टॅग्स :सारा अली खानअमृता सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!