लाइव न्यूज़ :

Sapna Choudhary Song Viral: 'चटक मटक' गाने पर सपना चौधरी ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 13:09 IST

सपना चौधरी के डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शक में सपना चौधरी के साथ झूमते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में सपना चौधरी के पुराने गानों को काफी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'चटक मटक' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'चटक मटक'  जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना को डांस करते देख फैंस भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में सपना औरेंज रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसे यूट्यूब पर त्रिमूर्ति कैसेट चैनल ने अपलोड किया है। 

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा 'जलेबी'

कोरोना काल में सपना चौधरी के पुराने गानों को काफी देखा जा रहा है। वीडियो में दर्शक में सपना चौधरी के साथ झूमते दिख रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना 'जलेबी' भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही हैं। इस गाने के लिरिक्स काफी अच्छे हैं। 

वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सपना ने की सगाई

सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था।

टॅग्स :सपना चौधरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!