लाइव न्यूज़ :

'पद्मावत' के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन थीं भंसाली की पहली पसंद, लेकिन इस वजह से छोड़ दी फिल्म

By विवेक कुमार | Updated: August 4, 2018 16:32 IST

'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया। वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में थे।  

Open in App

मुंबई, 4 अगस्त: रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज हुए कई महीने बीत चुके हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि 'पद्मावत' में संजय लीला भंसाली की पहली पसंद ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थीं। 

ऐश्वर्या ने बताया कि हम बाजीराव मस्तानी में साथ काम करने वाले थे लेकिन वह मेरे लिए बाजीराव नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद वह चाहते थे कि मैं पद्मावत में काम करूं, लेकिन कास्टिंग के वक्त उन्हें मेरे हिसाब का खिलजी नहीं मिला। तो इस तरह ये चीजें नहीं हो पाईं। हां, मुझे उनके साथ दोबारा काम करने में खुशी होगी।" 

बता दें कि 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया। वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में थे।  

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और संजय लीला भंसाली ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। जिनमें देवदास, हम दिल दे चुके सनम और गुजारिश एक हैं।

वैसे अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां रिलीज हुई है। फिल्म में उनका किरदार बेबी सिंह का है जो कि एक रॉक स्टार है। फ़िलहाल फन्ने खां ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.15 करोड़ की कमाई की।  

टॅग्स :पद्मावतऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक, देखें वीडियो और फोटो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?