लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की सेहत पर पत्‍नी मान्‍यता दत्त का बयान आया सामने, कहा- हमें आपकी ताकत और प्रार्थना की जरूरत है...

By अमित कुमार | Updated: August 12, 2020 14:14 IST

संजय दत्त की कैंसर होने की खबर सुनकर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी चिंतित नजर आ रहे हैं। सभी सोशल मीडिया पर एक्टर की जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने पति की सेहत को लेकर एक बयान जारी किया है। मान्यता ने कहा कि संजय दत्त एक फाइटर हैं और वह जल्द ही रिकवरी कर लेंगे।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फेंफड़ों के कैंसर का इलाज कराने अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जाता है कि हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के दौरान हुई जांच में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई है।  संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। उनके घर पहुंचे करीबी दोस्त ने बताया, ''संजय दत्त आशान्वित हैं कि कैंसर ठीक हो सकता है। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है।''  

वहीं अब संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का बयान भी सामने आया है। संजय दत्त के फैंस से मान्यता ने अपील की है कि वह संजय दत्त से जुड़ी किसी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें। संजय की सेहत को लेकर मान्यता ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अपनी बात को जारी रखते हुए मान्यता ने कहा कि संजय दत्त एक फाइटर हैं और वह जल्द ही रिकवरी कर लेंगे। 

मान्यता दत्त ने कहा- यह समय भी गुजर जाएगा

मान्यता दत्त ने बताया कि प‍िछला एक साल उनके लिए परेशानियों भरा रहा है। मान्‍यता दत्त ने अपने बयान में ल‍िखा, 'मैं सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने संजू के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। हमें इस वक़्त को पार करने के लिए ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में हमारा परिवार बहुत कठिन समय से गुजरा है, लेकिन मुझे विश्वास है, यह समय भी गुजर जाएगा।'

मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते काम से बनाई दूरी

दरअसल, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद सोमवार को संजय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, दो दिन बाद ही छुट्टी दे दी गई थी। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वे फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। संजय दत्त ने पोस्ट लिखा, ''हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकोंसे कहना चाहता हूं कि वे परेशान न हों और बेवजह अफवाहें न फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'' 

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?