लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की बायोपिक की तारीख फाइनल, जून में पर्दे पर आएगी नजर फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 14:37 IST

फिल्म रिलीज की घोषणा आज सोशल मीडिया के जरिए गई है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं ।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फैंस के लिए खुशी की बात है, फिल्म इसी साल 29 जून 2018 को बड़े पर्दे पर नजर आएगी। खास बात ये ही कि  इसी दिन हॉकी लीजेंड संदीप सिंह की बायोपिक सूरमा भी रिलीज हो रही है जिसमें पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म रिलीज की घोषणा आज सोशल मीडिया के जरिए गई है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं विधु विनोद चोपड़ा इसके  प्रोड्सयूर हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

क्या है संजय की बायोपिक 

फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त पर बनने वाली इस बायोपिक के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक कि रणबीर कपूर ने अपनी बातचीत में स्वीकारा था कि उन्होंने उन परफ्यूम का भी इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल संजय दत्त किया करते थे। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी रणबीर कपूर के साथ अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के शीर्षकों को लेकर अटकलें जारी हैं जिनमें मुन्नाभाई, दत्त, बाबा, संजू जैसे नाम सामने आते रहे हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरसंजय दत्तबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?