लाइव न्यूज़ :

संजना सांघी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, फिल्म रिलीज होने से एक हफ्ते पहले शेयर किया भावुक पोस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2020 18:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने इंस्‍टाग्राम पर फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) के रिलीज होने से एक हफ्ते पहले एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 जुलाई को रिलीज होगी दिल बेचाराफैंस डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को देख सकते हैं

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस के साथ पूरी टीम काफी उत्साहित है। मालूम हो, ये फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म है। वहीं, 'दिल बेचारा' के रिलीज होने से एक हफ्ते पहले संजना ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

इंस्‍टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर

संजना ने अपने इंस्‍टाग्राम पर सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे चंदा, मैं तुम्हारा सितारा रहा। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म को रिलीज होने में अब बस एक हफ्ता ही बचा है। मैं हम दोनों की इस स्पेशल याद को आपके साथ शेयर कर रही हूं। ये तस्वीर तब की है जब हमने साल 2018 में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। ये शूटिंग के पहले हफ्ते की तस्वीर है।'

डिप्रेशन का शिकार थे सुशांत

संजना ने आगे लिखा, 'हम दोनों इसमें काफी खुश हैं क्योंकि हमने एक कठिन सीन को पूरा किया। ये हमारी संतुष्टि को दर्शा रहा है। ये सब अब भावभीनी यादें हैं।' मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। बता दें, सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे. टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीदिल बेचारा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?