लाइव न्यूज़ :

नागा चैतन्य से तलाक लेने पर समांथा को ऑफर हुए था 200 करोड़ रुपए का सेटलमेंट, लेकिन अभिनेत्री ने पैसा लेने से किया मना

By वैशाली कुमारी | Updated: October 3, 2021 16:21 IST

अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया है लेकिन दोनों के बीच दोस्ती हमेशा रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने खुद को इंडिपेंडेंट महिला करार करते हुए इसे लेने से मना कर दियाअभिनेत्री को हाल ही में द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज में राजी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था

साउथ इंडिया के मशहूर ऐक्टर नागा चेतन्य की पत्नी सामंथा अक्किनेनी ने 4 साल बाद अब तलाक लेने का फैसला कर लिया है। दोनों ही ऐक्टर ने  इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। बीते दिन अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया है लेकिन दोनों के बीच दोस्ती हमेशा रहेगी। खबर आ रही है समांथा को 200 करोड़ रुपए सेटलमेंट के तौर पर ऑफर किए गए थे। लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया है। 

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्कीनेनी परिवार ने सेटलमेंट के तौर पर 200 करोड़ रुपए सामंथा को देने की पेशकश की थी लेकिन अभिनेत्री ने खुद को इंडिपेंडेंट महिला करार करते हुए इसे लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पैसे की जरूरत नहीं है। इससे पहले ही रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि सामंथा इस रिश्ते से खुश नहीं हैं और जल्द ही तलाक ले सकती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री को हाल ही में द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज में राजी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। 

 नागा चैतन्य और समांथा ने अपने फैंस के लिए इस खबर को जारी किया। समांथा ने अपने पोस्ट में कहा कि "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए बहुत सोचने के बाद मैंने और चेतन्य ने अलग होने का फैसला लिया है। हमने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। बहुत लकी है कि हम 10 सालों से ज्यादा समय से दोस्त हैं। हमारे बीच दोस्ती हमेशा रहेगी।" दोनों के इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि दोनों इस रिश्ते को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल