ये है सलमान खान का स्लो मोशन चैलेंज, जीतने के लिए बस करना होगा ये एक काम

By मेघना वर्मा | Published: May 25, 2019 10:32 AM2019-05-25T10:32:29+5:302019-05-25T10:32:29+5:30

सलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होगी। इसी दिन वर्ल्ड कप 2019 का पहला मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

Salman Khan’s new Slow Motion challenge for 'Bharat'for win only do this thing | ये है सलमान खान का स्लो मोशन चैलेंज, जीतने के लिए बस करना होगा ये एक काम

ये है सलमान खान का स्लो मोशन चैलेंज, जीतने के लिए बस करना होगा ये एक काम

सलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को देशभर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लगातार बज्ज बना हुआ है।  सलमान का मूवी में लुक हो या फिल्म में उनका डांस। लोगों को सभी बेहद अट्रैक्ट कर रहा है। वहीं सलमान खान ने अपने फैंस को स्लो मोशन चैलेंज दे दिया है। जिसे जीतने वाले को सलमान खान से मिलने का चांस दिया जाएगा। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भाईजान अपने फैंस को स्लो मोशन का चैलेंज दे रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो में कहा है कि स्लो मोशन चैलेंज करने के लिए फैंस कुछ भी कर सकते हैं।

मसलन डांस कर सकते हैं गाना गा सकते हैं कुछ भी कर सकते हैं बस उसे स्लो मोशन में करना होगा। अपने इस वीडियो को टिक-टॉक पर शेयर करना होगा। 

जीतने वाले को मिलेगा सलमान खान से मिलने का मौका

सलमान खान ने अपने वीडियो में ये भी बताया कि जो इस स्लो मोशन चैलेंज को जीतेगा। उसके टॉप 5 विजेता को सलमान खान से मिलने के लिए मुंबई बुलाया जाएगा। कुछ घंटो पहले जारी हुए इस वीडियो को अभी तक 14 लाख से भी ज्यादा लोगों नें  देखा है। 

सलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होगी। इसी दिन वर्ल्ड कप 2019 का पहला मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मेकर्स ने ये चिंता जताई है कि हो सकता है मैच की वजह से सलमान खान के फर्स्ट डे कलेक्शन पर कुछ असर पड़े।

Web Title: Salman Khan’s new Slow Motion challenge for 'Bharat'for win only do this thing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे