लाइव न्यूज़ :

चीन में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने कमाई के मामले आमिर खान की दंगल को पछाड़ा

By IANS | Updated: March 4, 2018 14:03 IST

चीनी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' ने चीन में आमिर खान की 'दंगल' की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया है।

Open in App

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने चीन में अपनी रिलीज के पहले दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। भारत में यह फिल्म दो वर्ष पहले रिलीज हुई थी। 'बजरंगी भाईजान' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो भारत में गुम हुई पाकिस्तानी लड़की को सीमा पार करा कर उसके देश पहुंचाता है।यह फिल्म चीन में रिलीज हुई सलमान की पहली फिल्म है। इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया। चीन में आमिर की फिल्में काफी लोकप्रिय रही हैं। चीनी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' ने चीन में आमिर खान की 'दंगल' की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया है। हालांकि, 'बजरंगी भाईजान' की कमाई हाल ही में रिलीज हुई आमिर की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से कम है, जिसने चीन में रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।'दंगल' ने चीन में कुल 1,000 करोड़ रुपये की कमाई की और चीन में यह सर्वोच्च कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। यहां बॉलीवुड फिल्मों की दीवानगी बढ़ रही है। वहीं फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की यहां कुल कमाई 750 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। 'बजरंगी भाईजान' को भी बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसने शनिवार दोपहर तक 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। चीनी टिकेटिंग वेबसाइट माओयान पर एक यूजर लारेना यांग ने लिखा, "भारत का हमेशा अपना स्टाइल रहा है, फिल्म की कहानी अच्छाई की मानवीय प्रकृति को दर्शाती है।"

टॅग्स :चीनसलमान खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?