लाइव न्यूज़ :

खत्म नहीं हो रहा धमकियों का सिलसिला..., सलमान खान, जीशान सिद्दीकी को फिर मिली धमकी, नोएडा से शख्स गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: October 29, 2024 11:39 IST

Salman Khan:अभिनेता सलमान खान और विधायक तथा एनसीपी (अजित पवार) नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कई दिनों से मुश्किल में फंसे हुए हैं। लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी के कारण एक्टर और उनके चाहने वाले परेशान है। इस बीच, मंगलवारको पुलिस ने सूचना दी कि नोएडा से एक 20 वर्षीय शख्स गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांद्रा स्थित जीशान सिद्दीकी के कार्यालय को शुक्रवार शाम को संदेश मिले, जिसमें सलमान खान तथा विधायक को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी तथा प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसके बाद धमकी देने वाले व्यक्ति के रूप में मोहम्मद तैय्यब की पहचान की तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। 

इससे पहले मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर के 24 वर्षीय सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन को मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर प्राप्त धमकी भरे संदेश के आधार पर गिरफ्तार किया था। धमकी भरे संदेश में 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। सलमान खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। 

धमकियों के सिलसिले के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस महीने की शुरुआत में, पूर्व विधायक और एनसीपी (अजीत पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी, जिन्हें सलमान खान का करीबी माना जाता है, की मुंबई में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जीशान को यह धमकी उनके पिता की हत्या के कुछ हफ़्ते बाद मिली थी।

टॅग्स :सलमान खाननॉएडाNoida Policeमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोBollywood Hero
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?