लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने कैटरीना कैफ को किया Bday विश, शेयर की रोमांटिक फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 16:44 IST

कैटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को सलमान खान ने विश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानि 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैंकैटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानि 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सलमान खान, अक्षय कुमार और रनबीर कपूर संग एक्ट्रेस की जोड़ी को फैंस के बीच काफी पसंद किया गया। वहीं, कैटरीना को इस खास दिन पर सलमान खान ने शुभकमानाएं दी हैं।

इस खास मौके पर हर कोई कैटरीना को अपने अपने अंदाज में विश कर रहा है। इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। सलमान ने भी इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

कैटरीना ने अपने कड़ी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। आज की तारीफ में उनके नाम का डंका बजता है फिर चाहे बात उनकी खूबसूरती की करे या उनकी एक्टिंग की, लोग उनकी अदाओं के दीवाने हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। 

सलमान ने कैटरीना को किया विश

सलमान खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं। इसके साथ सलमान ने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे कैटरीना। ये फोटो फिल्म टाइगर जिंदा है की है। फोटो में दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कराते नजर आ रहे हैं।

सलमान के परिवार के कैटरीना को किया विश

सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने कैटरीना कैफ बड़े खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। जी हां, अतुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कैटरीना और अपनी पत्नी अलवीरा खान की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है और साथ ही जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां भी दी है। 

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खानबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस