लाइव न्यूज़ :

'टाइगर-3' की रिलीज से पहले सलमान ने की एक खास अपील, कहा- 'प्लीज ऐसा न करें...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 11, 2023 16:12 IST

सलमान ने मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने का अनुरोध भी किया। सलमान ने लिखा, हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो हम अपने स्पॉयलर को बचाने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 'टाइगर-3' दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है'टाइगर-3' की रिलीज से पहले सलमान ने की एक खास अपीलआग्रह किया है कि वे उनकी फिल्म के स्पॉयलरसोशल मीडिया पर साझा न करें

Tiger 3: सलमान खान की एक्शन मूवी 'टाइगर-3' दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले सलमान ने फिल्म देखने जाने वाले दर्शकों से एक खास अपील की है। सलमान ने  सभी से आग्रह किया है कि वे उनकी फिल्म के स्पॉयलरसोशल मीडिया पर साझा न करें। सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपने प्रशंसकों के लिए एक नोट लिखा। 

इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने टाइगर 3 को "बहुत जुनून" के साथ बनाया है। सलमान ने  मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने का अनुरोध भी किया। सलमान ने लिखा, हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो हम अपने स्पॉयलर को बचाने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं। स्पॉयलर फिल्म देखने के अनुभव को बर्बाद कर सकते हैं। हमें आप पर भरोसा है कि आप वही करेंगे जो सही है। हमें उम्मीद है कि टाइगर-3 हमारी ओर से आपके लिए सबसे अच्छा दिवाली उपहार है। 

बता दें कि 12 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।  इस फ्रेंचाइजी की पिछले दो फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। 'टाइगर-3' में सलमान के अलावा शाहरुख भी दिखेंगे। ये बात तो सबको पता थी। लेकिन रिलीज से पहले ही चर्चा है कि  'टाइगर-3' में सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन भी दिखाई देंगे। यानी कि टाइगर, पठान और कबीर तीनों एक ही फिल्म में दिखेंगे। ऋतिक ने यशराज फिल्म्स की वॉर में कबीर की भूमिका निभाई थी जिसे खूब पसंद किया गया था।

बता दें कि यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा एक महात्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा हॉलीवुड के मार्वल के सुपर हीरोज की तरह बॉलीवुड में स्पाई यूनिवर्स बना रहे हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी में सलमान, पठान में शाहरुख और वॉर में ऋतिक मुख्य भूमिकाओं में हैं।  'टाइगर-3' सलमान की ब्लॉकबस्टर एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। फिल्म में कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं और  इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं।

दूसरी तरफ पठान के अगले भाग के संकेत भी फिल्म में ही दे दिए गए थे। इसके अलावा  ऋतिक रोशन अभिनीत वॉर के अगले भाग की घोषणा हो चुकी है। इसमें कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर दिखाई देंगे। पठान में सलमान दिखाई दिए थे और ये तय है कि टाइगर-3 में शाहरुख दिखेंगे। लेकिन यह पहली बार होगा जब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के सभी तीन प्रमुख किरदार एक साथ किसी प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख खानऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!