लाइव न्यूज़ :

हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और दुआ मांगते शख्स की तस्वीर शेयर कर सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सबक, कहा- मिसाल कायम करते...

By अमित कुमार | Updated: April 15, 2020 17:36 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने जो तस्वीर शेयर की है, उससे देखकर हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस सलमान और देश के लिए दुआ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान पहले से अधिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सलमान खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से डर का माहौल है। भारत में इस महामारी के कारण 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देशवासी घरों में रहने को मजबूर हैं। ट्रेन, मेट्रो, बस ही नहीं कोरोना के कारण धार्मिक स्थलों को भी बंद किया गया है। मंदिर, गुरुद्वारे और मस्जिदों में भी लोग के जाने पर मनाही है। कई जगहों से इस बात की विरोध की खबरें भी सामने आई। 

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस माहौल में यह तस्वीर लोगों के बीच एक खूबसूरत उदाहरण पेश करने का काम करती है। सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर की है। इस फोटो में एक बिल्डिंग की दो बालकनी में दो धर्म विशेष के लोग हैं। 

अपनी-अपनी बॉलकनी में दोनों ही शख्स इस मुश्किल समय से निपटने के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना करता दिखाई दे रहा है। एक शख्स हाथ जोड़े हुए दिख रहा है तो वहीं दूसरा शख्स नमाज अदा करते हुए अल्लाह से दुआएं मांग रहा है। सलमान खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान पहले से अधिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!