हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और दुआ मांगते शख्स की तस्वीर शेयर कर सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सबक, कहा- मिसाल कायम करते...

By अमित कुमार | Published: April 15, 2020 05:28 PM2020-04-15T17:28:06+5:302020-04-15T17:36:46+5:30

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने जो तस्वीर शेयर की है, उससे देखकर हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस सलमान और देश के लिए दुआ कर रहे हैं।

Salman Khan setting example of communal harmony amid Covid-19 crisis photo viral | हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और दुआ मांगते शख्स की तस्वीर शेयर कर सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सबक, कहा- मिसाल कायम करते...

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsलॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान पहले से अधिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सलमान खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से डर का माहौल है। भारत में इस महामारी के कारण 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देशवासी घरों में रहने को मजबूर हैं। ट्रेन, मेट्रो, बस ही नहीं कोरोना के कारण धार्मिक स्थलों को भी बंद किया गया है। मंदिर, गुरुद्वारे और मस्जिदों में भी लोग के जाने पर मनाही है। कई जगहों से इस बात की विरोध की खबरें भी सामने आई। 

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस माहौल में यह तस्वीर लोगों के बीच एक खूबसूरत उदाहरण पेश करने का काम करती है। सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर की है। इस फोटो में एक बिल्डिंग की दो बालकनी में दो धर्म विशेष के लोग हैं। 

अपनी-अपनी बॉलकनी में दोनों ही शख्स इस मुश्किल समय से निपटने के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना करता दिखाई दे रहा है। एक शख्स हाथ जोड़े हुए दिख रहा है तो वहीं दूसरा शख्स नमाज अदा करते हुए अल्लाह से दुआएं मांग रहा है। सलमान खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान पहले से अधिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

Web Title: Salman Khan setting example of communal harmony amid Covid-19 crisis photo viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे